लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कोरोना से संक्रमित मां-बेटी घर में पाई गयीं मृत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:48 IST

Open in App

वर्धा , तीन मई महाराष्ट्र के वर्धा जिले की समुद्रपुर तहसील में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला और उसकी बेटी का सड़ गया शव उनके घर से मिला है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

समुद्रपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मां की उम्र 80 वर्ष जबकि बेटी की आयु 45 वर्ष थी। दोनों मां-बेटी परिवार के अन्य सदस्यों से अलग सवांगी गांव में एक घर में रहती थीं।

गांव के उप-सरपंच अजय कुडे ने बताया कि वृद्ध महिला की बहू रविवार को जब उनके घर आई तो उसे वहां से दुर्गंध आई, जिसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!