लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: CST पर तैनात पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 32 पुलिकर्मियों को आइसोलेट किया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2020 17:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 320 मामले अब तक मिले हैं और 12 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई हैमध्य प्रदेश के इंदौर में एक थाना प्रभारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर तैनात पुलिस सिपाही के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए 32 पुलिसकर्मियों को घर में अलग रहने के लिये कहा गया है। महाराष्ट्र में किसी पुलिसकर्मी के कोरोना वायरस की चपेट में आने का यह पहला मामला है। उन्होंने कहा कि सिपाही का कस्तूरबा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके साथ काम करने वाले चार पुलिसकर्मियों के नमूनों को भी जांच के लिये भेज दिया गया है।

मध्य प्रदेश में थाना प्रभारी को हुआ कोरोना

इंदौर में एक पुलिस थाने के प्रभारी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना प्रभारी की पत्नी और दो बेटियों को भी सावधानी के तौर पर अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। पाराशर ने बताया कि कोरोना वायरस की जद में आये पुलिस अधिकारी जिस थाने के प्रभारी थे, उसे संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है और थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के बचाव के तमाम उपाय किये जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत 

1 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के 75 वर्षीय एक व्यक्ति और पालघर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत यहां मंगलवार को हुई। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि इस व्यक्ति ने किन स्थानों की यात्रा की और वह किन लोगों के संपर्क में आया।’’

उन्होंने बताया कि पालघर का रहने वाला व्यक्ति कहीं यात्रा पर नहीं गया था। आदिवासी बहुल जिले में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 320 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 39 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। भाषा निहारिका देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल