लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना के साथ तालमेल, कांग्रेस-NCP के दिल्ली में बैठक की संभावना

By भाषा | Updated: November 13, 2019 17:30 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कांग्रेस के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए गठित की जाने वाली संयुक्त कमेटी के सदस्यों के रूप में बुधवार को अपने नेताओं छगन भुजबल, अजित पवार, जयंत पाटिल, नवाब मलिक और धनंजय मुंडे का नाम सामने रखा ।

Open in App

कांग्रेस और राकांपा के महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ संभावित तालमेल के तौर तरीकों पर काम करने के वास्ते अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में बैठकें करने की संभावना है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल तथा सुनील तटकरे के कांग्रेस के साथ बैठकें करने की संभावना है। इस बैठक में चर्चा होगी कि अगर सरकार बनाने के लिए शिवसेना का समर्थन किया जाता है तो क्या नीतियां होनी चाहिए।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पहचान उजागर नहीं करने का अनुरोध करते हुए को बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) इस पर फैसला करेंगी कि हमारी पार्टी की ओर से राकांपा के साथ इन मुद्दों पर कौन चर्चा करेगा। अगले तीन-चार दिनों में दिल्ली में चर्चा होने की संभावना है ।’’

उन्होंने कहा कि शिवसेना से बातचीत के पहले कांग्रेस और राकांपा सबसे पहले अपने स्तर पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम के विवरण पर काम करेंगे। पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंगलवार को यहां हुई बातचीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बैठकें होंगी ।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कांग्रेस के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए गठित की जाने वाली संयुक्त कमेटी के सदस्यों के रूप में बुधवार को अपने नेताओं छगन भुजबल, अजित पवार, जयंत पाटिल, नवाब मलिक और धनंजय मुंडे का नाम सामने रखा ।

राकांपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दोनों दलों के प्रदेश के नेता सबसे पहले अपने स्तर पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं की बैठकों में इस पर चर्चा होगी।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है