लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 से संक्रमित विचारधीन आरोपी अस्पताल से भागा

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:30 IST

Open in App

ठाणे, 19 दिसंबर कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठाणे के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया 26 वर्षीय एक विचाराधीन आरोपी शनिवार को शौचालय का एग्झास्ट फैन निकालकर भाग गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ठाणे के सिविल अस्पताल से बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को भाग निकला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को कथित तौर पर मोबाइल फोन चुराने के आरोप में आठ दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और उसे ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हाल ही में उसकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और वह सिविल अस्पताल में भर्ती था। वहां कोरोना वायरस के मरीजों के वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। नियम के अनुसार पुलिस गार्डों को वार्ड के बाहर बैठना था इसलिए आरोपी को हथकड़ी लगाकर बिस्तर से बांधा गया था।”

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को तड़के तीन बजे पुलिस गार्ड गश्त पर थे जब उन्हें पता चला कि आरोपी बिस्तर पर नहीं है, हालांकि हथकड़ियां बिस्तर से जुड़ी थीं।

उन्होंने शौचालय की जांच की तो देखा कि एग्झास्ट फैन के नीचे स्टूल रखा हुआ था।

अधिकारी ने कहा, “यह पता चला कि आरोपी ने फैन निकाल दिया था और खाली जगह से निकल कर भाग गया। अस्पताल परिसर की तलाशी ली गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला।”

ठाणे नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट14.20 करोड़ की बोली: कार्तिक शर्मा बने स्टार

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं औकिब नबी डार ? जम्मू और कश्मीर के ऑलराउंडर जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं 14.20 करोड़ में बिके कार्तिक शर्मा, CSK ने अनकैप्ड स्टार पर लगाया बड़ा दांव

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम