लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः गुर्दे में पथरी के इलाज के बाद कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन, 3 दिन पहले पिता की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 09:41 IST

धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबालू की पत्नी प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर (80) का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में शनिवार शाम निधन हो गया था।

नयी दिल्ली/मुंबईः महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। धानोरकर 47 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, ‘‘ गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’’

चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य धानोरकर का 26 मई को नागपुर के एक अस्पताल में गुर्दे में पथरी का इलाज किया गया था लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण रविवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर (80) का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में शनिवार शाम निधन हो गया था और रविवार को उनका अंतिम संस्कर किया गया ,लेकिन सांसद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘ यह जानकर दुख हुआ कि हमारे कांग्रेस के संसदीय सहयोगी सुरेश नारायण धानोरकर (महाराष्ट्र के चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद) का निधन हो गया...वह केवल 47 वर्ष के थे। उनके करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’

धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी। 

टॅग्स :Balu Dhanorkarशशि थरूरShashi Tharoor
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप