महाराष्ट्र : कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव बाधित किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:30 IST2021-12-28T22:30:57+5:302021-12-28T22:30:57+5:30

Maharashtra: Congress's allegation- BJP obstructed assembly speaker election | महाराष्ट्र : कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव बाधित किया

महाराष्ट्र : कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव बाधित किया

मुंबई, 28 दिसंबर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यपाल कार्यालय के 'जरिये' महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव रोका है।

सूत्रों ने पहले बताया था कि कानूनी सलाह के कारण आज दिन में तय चुनाव को टाल दिया गया है।

पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने राज्यपाल कार्यालय के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष चुनाव को बाधित किया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पत्र भेजकर राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी को पूरी (चुनावी) प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है। सरकार ने इसका पूरा ख्याल रखा है कि कहीं भी राज्यपाल के पद का अपमान ना हो।’’

विधानसभा अध्यक्ष पद फरवरी 2021 में पटोले के इस्तीफा देने के बाद से रिक्त है। पटोले ने पद से इस्तीफा देकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद संभाला।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्यपाल को संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए, राजनीति नहीं करनी चाहिए।’’

पटोले ने दावा किया, ‘‘नियमों में बदलाव करना विधानमंडल का अधिकार है और इसमें कुछ भी असंवैधानिक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया एक दिन में पूरी की जा सकती थी लेकिन राज्यपाल ने सत्र के अंतिम दिन (मंगलवार को) सुबह पत्र भेजा।

पटोले ने कहा, ‘‘चुनाव (विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए) अब फरवरी में बजट सत्र के दौरान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Congress's allegation- BJP obstructed assembly speaker election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे