लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने चेतावनी दी कि अगर नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार दिल्ली के निकट चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देती है तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।

यहां मंत्रालय के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे पटोले ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। वहीं, उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों और श्रम कानून सुधार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उर्फ भाई जगताप और मंत्रियों यशोमति ठाकुर, अमित देशमुख समेत अन्य ने कुछ किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया।

जगताप ने दावा किया कि भारत की तुलना में पाकिस्तान और नेपाल में भी पेट्रोल सस्ता है। उन्होंने 'भारत में लूट जारी रहने' का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार के कांग्रेस के मंत्रियों बाला साहेब थोराट, सुनील केदार, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम ने भी पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शनों में भाग लिया। ये प्रदर्शन श्रीरामपुर (अहमदनगर जिला), सावनेर (नागपुर), कोल्हापुर और सांगली में किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा