लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संक्रमण के बाद पैदा हुईं जटिलताओं के कारण कांग्रेस विधायक अंतापुरकर का निधन

By भाषा | Updated: April 10, 2021 12:28 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रावसाहेब अंतापुरकर का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद पैदा हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अंतापुरकर का शुक्रवार रात बंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह एक अप्रैल से वेंटीलेटर पर थे।

अंतापुरकर नांदेड़ जिले के देगलुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधायक 19 मार्च को संक्रमित पाए गए थे और उन्हें शुरुआत में नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में 22 मार्च को उन्हें बंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि उनकी 28 मार्च की कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट में उनके संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा। संक्रमण से उनके फेफड़े और गुर्दे प्रभावित हुए।

अंतापुरकर का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव अंतापुर में किया जाएगा।

पेशे से इंजीनियर रहे अंतापुरकर ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए नौकरी छोड़ दी थी और उन्होंने देगलुर से 2009 में विधानसभा चुनाव जीता। उन्हें 2014 में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह 2019 में फिर से विजयी रहे।

उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो विवाहित बेटियां और एक बेटा हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अंतापुरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इससे पहले, पंढरपुर-मंगलवेध निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का पिछले साल नवंबर में कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे