लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:45 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार की “जन विरोधी” और “किसान विरोधी” नीतियों के कारण आम आदमी को हो रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध करने के लिए साइकिल से मालाबार हिल्स स्थित हैंगिंग गार्डन्स से राज भवन तक की यात्रा की।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कम से कम 98,000 लोगों की नौकरी चली गई तथा 97 प्रतिशत परिवारों की आय घट गई।

ज्ञापन में कहा गया, “जब लोग जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब केंद्र सरकार ने ईंधन, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य तेल और अनाज के दाम बढ़ा दिए।”

पार्टी ने कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद टीकाकरण नीति असफल रही है और महाराष्ट्र में टीके की कमी के कारण कई केंद्रों को बंद करना पड़ा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां