लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कांग्रेस नेताओं ने बीएमसी चुनाव अपने बल पर लड़ने की मांग की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 00:13 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को फिर दोहराया कि वे मुंबई स्थानीय निकाय का अगला चुनाव अपने बूते पर लड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस फिलहाल महाराष्ट्र में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।

महाराष्ट्र प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव प्रभारी एच. के. पाटिल ने सोमवार को पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस के टिकट पर 2019 विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले लोगों से बातचीत कर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। फिलहाल बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पार्टी के नेता बैठक में शामिल नहीं हुए।

नेता ने बताया, ‘‘पाटिल ने नेताओं के विचार सुने, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्थानीय निकाय चुनाव अपने बूते पर लड़ना चाहिए और कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने मुंबई इकाई और सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने और अधिकतम सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है