लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस ने पेगासस जासूसी आरोपों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को इजराइली स्पाईवेयर पेगासस द्वारा नेताओं और पत्रकारों की कथित जासूसी की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें इस मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि जासूसी की प्रवृत्ति आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और केंद्र सरकार का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है।

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘यह जानना आवश्यक है कि भारत में किसने पेगासस की सेवाएं लीं और विपक्षी नेताओं की जासूसी करने का आदेश दिया।’’

पार्टी ने बताया कि पेगासस ने कहा है कि संप्रभु सरकारें राष्ट्रीय सुरक्षा के उपयोग और आतंकवाद के खिलाफ उसके सॉफ्टवेयर की सेवाएं लेती हैं।

पार्टी ने ज्ञापन में सवाल किया, ‘‘भारत में लोकतंत्र के सभी चार स्तंभों पर जासूसी करने की अनुमति किसने दी?’’

गौरतलब है कि एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिये भारत के दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हैक किए गए होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा