लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस पार्षद को रिश्वत मामले में एसीबी की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:59 IST

Open in App

ठाणे, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के भिवंडी-निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) में कांग्रेस पार्षद सिद्धेश्वर कामूर्ति को 20 अक्टूबर तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्हें 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कामूर्ति (62) को जिला अदालत में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एसीबी की हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शहर के एक परिसर में नगर निकाय को ढांचों को तोड़ने से रोकने के लिए दुकानों के मालिकों से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने कहा कि कामूर्ति ने कथित तौर पर नगर निकाय में शिकायत दर्ज कराई थी कि संरचनाएं अवैध हैं और शिकायत वापस लेने के लिए रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित दुकानदारों ने एसीबी की ठाणे इकाई से संपर्क किया, जिसने जाल बिछाया और बुधवार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कामूर्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट