भाजपा पर हमलावर हुए नाना पटोले, कहा- कांग्रेस में है लोकतंत्र, हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में है एक परिवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2022 11:18 IST2022-08-25T11:15:28+5:302022-08-25T11:18:56+5:30

कांग्रेस को अगले महीने नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। कांग्रेस सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ी होगी।

Maharashtra Congress chief Nana Patole says BJP's politics across the country runs on the basis of that family | भाजपा पर हमलावर हुए नाना पटोले, कहा- कांग्रेस में है लोकतंत्र, हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में है एक परिवार

भाजपा पर हमलावर हुए नाना पटोले, कहा- कांग्रेस में है लोकतंत्र, हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में है एक परिवार

Highlightsनाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते, यह बात मीडिया के जरिए सामने आ रही है।उन्होंने कहा कि अगर अशोक गहलोत (पार्टी प्रमुख) बनते हैं, तो कोई समस्या नहीं है।पटोले ने कहा कि भाई-भतीजावाद के नाम पर हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में एक परिवार है।

मुंबई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 21 सितंबर तक पार्टी के नए अध्यक्ष चुनने की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच जहां एक ओर पार्टी कार्यकर्ता व अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के पक्ष में हैं तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अगले अध्यक्ष बनने की अटकलें भी तेज हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए नाना पटोले ने कहा, "यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते, यह बात मीडिया के जरिए सामने आ रही है। अगर अशोक गहलोत (पार्टी प्रमुख) बनते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस में लोकतंत्र है।" इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "भाई-भतीजावाद के नाम पर हमारा मजाक उड़ाने वालों का नागपुर में एक परिवार है। पूरे देश में बीजेपी की राजनीति उसी परिवार के आधार पर चलती है। कांग्रेस सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ी होगी।"

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। तब से अब तक पार्टी को कोई अध्यक्ष नहीं मिला है। वहीं, हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी सैलजा जैसे कुछ नाम हैं, जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। 

Web Title: Maharashtra Congress chief Nana Patole says BJP's politics across the country runs on the basis of that family

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे