लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच नाना पटोले ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पार्टी शिवसेना को विभाजित करने की कर रही कोशिश

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 19:19 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अगर समय आता है तो हम महा विकास अघाड़ी सरकार को बाहर से भी समर्थन दे सकते हैं। यह हमारी नियमित बैठक थी और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को लेकर महाराष्ट्रकांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, भाजपा शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। हम इसपर काम कर रहे हैं कि इसे कैसे सुलझाया जाए। महा विकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और 5 साल पूरे करेगी। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस एमवीए के साथ खड़ी है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर समय आता है तो हम महा विकास अघाड़ी सरकार को बाहर से भी समर्थन दे सकते हैं। यह हमारी नियमित बैठक थी और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर नहीं हुई। बता दें कि एमवीए में शिवसेना के 55, राकांपा के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 144 का आंकड़ा जरूरी है। 

भाजपा के पास अपने 106 विधायक हैं और उसे राजठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना , स्वाभिमानी पक्ष एवं राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक एक विधायकों एवं छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस प्रकार सदन में उसके पास सहयोगियों को मिलाकर कुल 116 विधायक हैं। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधानसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर अजय चौधरी को सदन का नेता नियुक्त किया है। 

एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं होने और अपने समर्थक विधायकों के साथ सूरत चले जाने के बाद शिवसेना ने यह कदम उठाया। फिलहाल शिंदे शिवसेना के विधायकों के एक धड़े और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें 46 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच विधानसभा में शक्ति परीक्षण चर्चा के केंद्र में है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रकांग्रेसशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी