Maharashtra Congress chief: कौन हैं हर्षवर्द्धन सपकल?, नाना पटोले की जगह लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2025 19:45 IST2025-02-13T19:42:03+5:302025-02-13T19:45:44+5:30

Maharashtra Congress chief: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन सपकल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Maharashtra Congress chief Harshwardhan Sapkal replaces Nana Patole Defeat Vijay Namdevrao Wadettiwar Leader Congress Legislative Party in Maharashtra | Maharashtra Congress chief: कौन हैं हर्षवर्द्धन सपकल?, नाना पटोले की जगह लेंगे

Maharashtra Congress chief

HighlightsMaharashtra Congress chief: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपकल की नियुक्ति की है।Maharashtra Congress chief: पूर्व विधायक सपकल ने नाना पटोले की जगह ली है। Maharashtra Congress chief: अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

Maharashtra Congress chief: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हर्षवर्धन सपकल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है और महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में विजय नामदेवराव वडेट्टीवार की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। खड़गे ने तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को मंजूरी दे दी। 57 वर्षीय सपकल बुलढाणा से पूर्व विधायक हैं और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने नाना पटोले का स्थान पर प्रमुख बनाया गया है। 

जिन्होंने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेतृत्व कई महीनों से एक नए राज्य प्रमुख की तलाश कर रहा था। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में पार्टी ने विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया। वडेट्टीवार पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत थे।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन सपकल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपकल की नियुक्ति की है।

पूर्व विधायक सपकल ने नाना पटोले की जगह ली है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को एक बार फिर से विधायक दल का नेता बनाया गया है। गत 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल 16 सीट ही जीत सकी, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

Web Title: Maharashtra Congress chief Harshwardhan Sapkal replaces Nana Patole Defeat Vijay Namdevrao Wadettiwar Leader Congress Legislative Party in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे