लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने निजी कंपनी को कोयला आपूर्ति का काम दिए जाने पर अनियमितता का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:02 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने महाराष्ट्र राज्य खनन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसएमसी) पर कोयले की आपूर्ति के लिए एक निजी कंपनी के चयन की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया और इस संबंध में निविदा प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

पटोले ने दावा किया कि ‘रुखमाई इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ को कोयले की धुलाई और महागेन्को (महाराष्ट्र राज्य ऊर्जा उत्पादन कंपनी) को इसकी आपूर्ति के काम के लिए चुना गया है, जबकि कंपनी इसके लिए जरूरी आहर्ताएं पूरी नहीं करती। पटोले ने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 26 जून को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि कंपनी को जो टेंडर दिया गया है, उस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘रुखमाई इंफ्रास्ट्रक्चर्स का चयन इस वर्ष 21 मई को महाराष्ट्र राज्य खनन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किया था। लेकिन प्राप्त शिकायतों के अनुसार कंपनी के पास कोई नेटवर्क नहीं है, टर्नओवर नहीं है, सुरक्षा मंजूरी नहीं है और कोयले की धुलाई का कोई अनुभव नहीं है। साथ ही जिस कंपनी के साथ रुखमाई का संयुक्त उपक्रम है उसे राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) ने ब्लैकलिस्ट किया हुआ है। रुखमाई इंफ्रास्ट्रक्चर अहर्ताएं पूरी नहीं करती इसके बावजूद उसे टेंडर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी समय से महागेन्को को कोयले की आपूर्ति नहीं कर पाएगी जिससे ऊर्जा उत्पादन में प्रभाव पड़ेगा।’’

पटोले ने अनियमितताओं की जांच की मांग की साथ ही टेंडर पर भी रोक लगाने की मांग की। ऊर्जा विभाग कर जिम्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राउत के पास है।

मीडिया के एक वर्ग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पटोले ने अपने पत्र में बिजली विभाग के बारे में भी शिकायत की है। कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि पत्र बिजली विभाग के खिलाफ नहीं बल्कि एमएसएमसी के एक टेंडर के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं