लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सेवा के दौरान मृत्यु के मामले में वर्ग ए और बी कर्मचारियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति

By भाषा | Updated: September 28, 2021 13:49 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने सेवा के दौरान मृत्यु के मामले में वर्ग ए और वर्ग बी कर्मचारियों के परिवार के पात्र सदस्यों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि इस नीति का उद्देश्य परिवार के कमाने वाले प्रमुख सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहले, वर्ग सी और वर्ग डी के कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए ही ऐसी नीति थी और महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वर्ग ए और वर्ग बी के अधिकारियों के लिए भी इस नीति का विस्तार करने पर विचार कर रही थी।

राज्य सरकार के ए और बी वर्ग के कर्मचारियों के पात्र परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्णय इस साल 26 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया था। आदेश के मुताबिक इसी के आधार पर वर्ग ए और वर्ग बी के कर्मचारियों को भी इस नीति का लाभ देने का निर्णय लिया गया।

आदेश के मुताबिक यह नीति एक जनवरी 2020 से प्रभावी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए