लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : महिला कर्मी से छेड़छाड़ के दोषी कंपनी के मालिक को दो साल सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 12:49 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अदालत ने वर्ष 2014 में महिला कर्मी के साथ छेड़छाड करने के दोषी निजी कंपनी के 54 वर्षीय मालिक को दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएम पठवर्धन ने सोमवार को दिए फैसले में आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा-354 (महिला के सम्मान को भंग करने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया और दो साल सश्रम कारावास के साथ 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक विजय मुंडे ने अदालत को बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता अविवाहित है और आरोपी की नवी मुंबई स्थित कंपनी में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि चार मार्च 2014 को आरोपी महिला को इलाज के बहाने कार में ले गया और इसके बाद नवी मुंबई के सीवुड्स ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद वह पड़ोसी जिले नासिक के पथरदी नाका के लॉज में ले गया और वहां भी उससे दोबारा छेड़छाड़ की।

मुंडे ने अदालत को बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, पीड़़िता ने नवी मुंबई के एनआरआई सगरी पुलिस थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल