लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएमओ ने औरंगाबाद को संभाजीनगर के रूप में उल्लेख किया, कांग्रेस ने आपत्ति जतायी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:04 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर मतभेद उस वक्त फिर से उभर कर सामने आ गया, जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने राज्य मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में ट्वीट किया, जिसमें इस शहर को संभाजीनगर के रूप में उल्लेख किया गया है। वहीं, महा विकास आघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जतायी है।

गौरतलब है कि शिवसेना पिछले कुछ दशकों से मांग कर रही है कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर रखा जाए। हालांकि, पार्टी अब कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है, जिसने इस प्रस्ताव का लगातार विरोध किया है।

बुधवार को मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में किये गए एक ट्वीट में, राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, "संभाजीनगर (औरंगाबाद) में सरकारी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त 165 बेड और 360 नए पदों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।"

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस नेता अमित देशमुख को ट्वीट में टैग किया गया है।

उसके बाद ट्विटर पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने जगह का नाम बदलने के किसी भी प्रयास के प्रति अपनी पार्टी के विरोध को दोहराया।

थोराट ने कहा, "सूचना और प्रचार निदेशालय को अपनी ओर से शहरों का नाम नहीं बदलना चाहिए। यह याद रखना चाहिए कि आधिकारिक काम एक कानूनी दस्तावेज है। शहरों का नाम बदलना एमवीए सरकार के साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) के एजेंडे में शामिल नहीं है।"

उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार सीएमपी में किये वादे के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य के राजस्व मंत्री थोराट ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम किसी भी शहर का नाम बदलने का विरोध कर रहे हैं, ताकि सामाजिक सद्भाव कायम रहे।’’

उन्होंने कहा, "छत्रपति शंभाजी महाराज हमारे पूजनीय हैं। उनके नाम पर राजनीति करने से बचें। आइए औरंगाबाद के विकास के लिए मिलकर काम करें।"

औरंगाबाद में इस साल के अंत में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण