महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:49 IST2021-09-28T22:49:50+5:302021-09-28T22:49:50+5:30

Maharashtra CM wishes Lata Mangeshkar on her 92nd birthday | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लता मंगेशकर को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई दी।

उन्होंने मंगेशकर को लिखे एक पत्र में कहा, ''लता दीदी का जीवन एक सुरमयी कविता है। उनकी आवाज अद्भुत है। यह हमारा सौभाग्य है कि वह महाराष्ट्र से हैं और उनकी आवाज का विश्वभर में भारतीयों पर प्रभाव है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंगेशकर की लंबी आयु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने मंगेशकर द्वारा गाए गीत गुनगुनाए हैं।

उन्होंने कहा कि ठाकरे और मंगेशकर परिवारों के बीच दशकों पुराने संबंध को मैने व्यक्तिगत तौर पर बचपन से ही अनुभव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra CM wishes Lata Mangeshkar on her 92nd birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे