लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम ने लोगों को चेताया, कहा- छूट को ना मानें लॉकडाउन खत्म होने का संकेत, नियम तोड़ने पर उठाएंगे सख्त कदम

By सुमित राय | Updated: April 20, 2020 16:19 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने लोगों से कहा है कि लॉकडाउन में छूट को यह ना समझें की लॉकडाउन हटा दिया गया है। नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ हम सख्त कदम उठाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि लॉकडाउन को हटा दिया गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने सिर्फ अर्थव्यवस्था को थोड़ा सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने सोमवार से कुछ जगहों पर लॉकडाउन में छूट देने का फैसला किया है। हालांकि इसके बावजूद महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से कहा है कि लॉकडाउन में छूट को यह नहीं समझना चाहिए की लॉकडाउन हटा दिया गया है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि लॉकडाउन को हटा दिया गया है। हमने सिर्फ अर्थव्यवस्था को थोड़ा सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की है। मुझे पता चला है कि कुछ लोग दी गई छूट को लॉकडाउन खत्म होने का संकेत मान रहे हैं। यदि वे ऐसा करते हैं तो हम सख्त कदम उठाएंगे।"

बता दें कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही पीएम ने यह भी कहा था कि जिन जगहों पर कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ है वहां 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सामने आया है। राज्य में अब तक 4203 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, जबकि 223 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 507 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में देखने को मिला है, जहां 2500 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

दिल्ली में 2000 हजार से ज्यादा हो गए कोरोना के मामले

लॉकडाउन के बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां कोविड-19 से अब तक 2003 लोग संक्रमित हो हए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 45 लोगों की मौत हो गई है और 72 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। दिल्ली के सभी 11 जिले हॉटस्पॉट हैं, इस कारण दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में छूट नहीं देने का फैसला किया है।

 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी