सात मार्च को अयोध्या जाएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, CM बनने के बाद पहली अयोध्या यात्रा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 19:02 IST2020-02-22T19:02:21+5:302020-02-22T19:02:21+5:30
शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे दोपहर में भगवान राम की पूजा करेंगे और शाम में सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे। राउत ने शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में ‘ऐतिहासिक आयोजन’ में शामिल होने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए थे।
महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे।
शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे दोपहर में भगवान राम की पूजा करेंगे और शाम में सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे। राउत ने शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में ‘ऐतिहासिक आयोजन’ में शामिल होने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की अयोध्या की यह पहली यात्रा होगी। वह 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने थे।
ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए थे।
चलो अयोध्या ..
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 22, 2020
7 मार्च
मुख्यमंत्री ऊदधव ठाकरे
असंख्य शिवसैनिकांसह अयोध्येत जाणार!
* दुपारी श्रीराम दर्शन
* संध्याकाळी शरयू आरती
ऐतिहासिक सोहोळ्यात सामील व्हा!!