लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने कहा-नागरिकता संशोधन कानून सावरकर के विचारों के खिलाफ

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2019 19:01 IST

भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सावरकर के विचारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि अगर नागरिकों में इस बिल की वजह से भय है तो नागरिकों की सारी आशंकाएं दूर की जानी चाहिए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सावरकर के विचारों के खिलाफ है। इससे पहले भी ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा था कि उनकी पार्टी तबतक नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं करेगा जबतक इसको लेकर सारी बातें स्पष्ट नहीं हो जाती।

उन्होंने कहा था कि अगर नागरिकों में इस बिल की वजह से भय है तो नागरिकों की सारी आशंकाएं दूर की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि बिल का विरोध करने वाले लोग भी हमारे नागरिक हैं और उनके सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। 

वहीं,  भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की। शेलार ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस नेता और मंत्री नितिन राउत द्वारा राज्य में कानून को लागू करने का विरोध किए जाने के बाद ठाकरे को इस मुद्दे पर अपनी सरकार की स्थिति साफ करनी चाहिए। 

शेलार ने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने ऐतिहासिक नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित किया है। इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र में तत्काल लागू करना चाहिए। उन्होंने कानून को लागू करने का विरोध करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। दूसरी ओर कांग्रेस नेता संजय दत्त ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपना रही है। 

जबकि, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में भी इस कानून के लागू होने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी का समर्थन करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस और राकांपा गठबंधन के अन्य साझेदार हैं। लोक निर्माण मंत्री राउत ने से कहा, "कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ है। हमने संसद में इसका पुरजोर विरोध किया और हम इसे महाराष्ट्र में लागू नहीं होने देंगे। राज्य में इसके लागू होने का सवाल ही नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उद्धव जी इस मामले में हमारा पूरा सहयोग करेंगे।' 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी