लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बारिश प्रभावित मुंबई में स्थिति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:28 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान व्यक्त करने पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ठाकरे ने एजेंसियों को कहीं अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया और अधिकारियों को भूस्खलन संभावित इलाकों तथा जीर्णशीर्ण भवनों पर नजर रखने कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली कंपनियों को सावधान बने रहना चाहिए क्योंकि हाईटेंशन टावर कई आवासीय इलाकों के नजदीक हैं।

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘भूमिगत क्षेत्रों को भी खाली कराया जाना चाहिए क्योंकि उपनगरीय मुंबई के भांडुप में जल शुद्धिकरण केंद्र में बारिश के चलते पानी भर गया है। ’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड-19 केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पतालों को तैयार रखा जाए तथा जल जनित रोगों के नहीं फैलने के लिए कदम उठाए जाएं।

मुबई में बीती रात लगातार भारी बारिश होने से इससे जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को बड़ी मात्रा में जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हो गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रमुख इकबाल सिंह चहल भी बैठक में शरीक हुए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के कर्मी और अधिकारी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर हैं।

इस बीच, आईएमडी के जयंत सरकार ने बैठक में कहा कि मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए एक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जो पांच दिनों के लिए है।

विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान के मुताबिक 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। तेईस जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए