लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM swearing-in ceremony: शपथ ग्रहण को लेकर 3500 पुलिसकर्मी और 520 अधिकारी तैनात?, 40000 कार्यकर्ता और 2000 VVIP रहेंगे मौजूद, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 16:47 IST

Maharashtra CM swearing-in ceremony: देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथग्रहण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देशपथग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के कई नेता शामिल होंगे। बड़ी संख्या में समारोह देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एकत्र होने की उम्मीद है।

Maharashtra CM swearing-in ceremony: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार शाम होने वाले शपथग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शपथग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथग्रहण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

महायुति के सहयोगी दलों- भाजपा, शिवसेना और राकांपा के समर्थकों के बड़ी संख्या में समारोह देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एकत्र होने की उम्मीद है। भाजपा के एक नेता ने पूर्व में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के 40,000 समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कम से कम 3,500 पुलिसकर्मियों और 520 अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की एक प्लाटून, त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में सुरक्षा की निगरानी करेंगे और आजाद मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित यातायात प्रकोष्ठ के 280 से अधिक कर्मी वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर कुछ मार्गों पर यातायात भी परिवर्तित किया गया है। उन्होंने कहा कि चूंकि आजाद मैदान में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए यातायात पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर लोकल ट्रेन का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईनरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसBJPएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है