लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिवसेना के मंत्रियों के साथ की बैठक, उनके कामकाज की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 00:00 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राज्य में शिवसेना के मंत्रियों के साथ बैठक की और पिछले एक साल में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान उनके कामकाज की समीक्षा की।

संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि ठाकरे ने पिछले एक साल में शिवसेना के मंत्रियों के संबंधित विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की।

परब ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ यह भी चर्चा की कि उन्हें अपने-अपने विभागों में और क्या सब करने की जरूरत है।

राज्य की गठबंधन सरकार में शिवसेना से ठाकरे समेत 11 कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं ।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार का 28 नवंबर को एक साल पूरा हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे