महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी
By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:10 IST2021-10-21T20:10:11+5:302021-10-21T20:10:11+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी
मुंबई, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहीद पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मुख्य सचिव सीताराम कुंते, पुलिस महानिदेशक संजय पांडे, मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागरले और महाराष्ट्र पुलिस बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मध्य मुंबई के नईगांव पुलिस मैदान में मौजूद थे, जहां ठाकरे ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह दिवस, 1959 में चीन से लगी देश की सीमा की रक्षा करने के दौरान 10 पुलिस कर्मियों के प्राण न्यौछावर करने की याद में मनाया जाता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।