लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में रार जारी?, अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक नई सरकार में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 15:09 IST

Maharashtra CM Oath Ceremony Live: निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में नयी सरकार में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी। भाजपा नेता सुधीर मुंगतिवार ने दिन में इससे पहले कहा कि फडणवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।सामंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिंदे उन सभी की मांग मान लेंगे।

Maharashtra CM Oath Ceremony Live: शिवसेना के नेता उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले संवाददाताओं से बातचीत में सामंत ने यह भी कहा कि शिवसेना के किसी भी विधायक का इरादा उपमुख्यमंत्री बनने का नहीं है तथा इस पद पर शिंदे ही होने चाहिए। निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में नयी सरकार में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को बृहस्पतिवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी। भाजपा नेता सुधीर मुंगतिवार ने दिन में इससे पहले कहा कि फडणवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

सामंत ने कहा, ‘‘यदि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो शिवेसना का कोई भी विधायक सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। ’’ शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘हमने शिंदे को भी बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनना ही चाहिए।’’ सामंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिंदे उन सभी की मांग मान लेंगे।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित