लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखें लाइव अपडेट

By संदीप दाहिमा | Updated: December 5, 2024 18:43 IST

Shapath Grahan Samaroh: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देShapath Grahan Samaroh Live: देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने शपथ लीMaharashtra CM Oath Ceremony LIVE: तीसरी बार देवेंद्र फडणवीस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखें लाइव

Maharashtra CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद रहे।

05 Dec, 24 06:05 PM

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।

05 Dec, 24 05:41 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

05 Dec, 24 05:40 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने शपथ ली

05 Dec, 24 05:39 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

05 Dec, 24 05:31 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख अजित पवार शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।

05 Dec, 24 05:25 PM

अभिनेता शाहरुख खान महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

05 Dec, 24 05:25 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

05 Dec, 24 05:25 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

05 Dec, 24 05:24 PM

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची।

05 Dec, 24 05:22 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: भिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

05 Dec, 24 05:22 PM

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन

05 Dec, 24 04:57 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

05 Dec, 24 04:56 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचीं।

05 Dec, 24 04:45 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे।

05 Dec, 24 04:44 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे शपथ समारोह में भाग लेने के लिए अपने आवास से रवाना हुए।

05 Dec, 24 04:40 PM

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 04:29 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 04:23 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा महायुति सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 04:22 PM

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, "... शपथ ग्रहण समारोह के बाद एकनाथ शिंदे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी और गृह मंत्री और अन्य पदों को लेकर फैसला लिया जाएगा।"

05 Dec, 24 04:22 PM

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है, देवेंद्र जी छठी बार विधायक बने हैं और आज वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

05 Dec, 24 04:07 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 04:06 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 04:05 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 03:46 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यहां महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। सभी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना है, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।

05 Dec, 24 03:39 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 03:38 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे।

05 Dec, 24 03:38 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "मैं और हमारे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से आए हैं। देवेंद्र फडणवीस को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

05 Dec, 24 03:36 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।"

05 Dec, 24 03:35 PM

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई पहुंचे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारमहाराष्ट्रBJPनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर