लाइव न्यूज़ :

Maharashtra CM: मंच तैयार, 5 दिसंबर, शाम 5:30 बजे आजाद मैदान और महायुति सरकार?, पीएम मोदी, अमित शाह सहित 22 राज्य के सीएम रहेंगे मौजूद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 4, 2024 18:08 IST

Maharashtra CM Live Updates:महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर शाम को मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशपथ ग्रहण समारोह में कम से कम 2,000 महिलाएं (लड़की बहिन) शामिल होंगी। रवि राणा और दो अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपा है।2019 में भाजपा और उनके नेतृत्व वाले राकांपा गुट ने ‘‘अल्पकालिक’’ सरकार बनाई थी।

मुंबईः महायुति गठबंधन एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़नवीस और अजित पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के समक्ष सरकार बनाने का दावा किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़नवीस का समर्थन किया है। नवनिर्वाचित 132 विधायकों को इसका समर्थन किया। भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया था। महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर शाम को मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में कम से कम 2,000 महिलाएं (लड़की बहिन) शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित या सहयोगी दलों समेत 22 राज्यों के सीएम होंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक ‘‘तकनीकी व्यवस्था’’ है।

वह अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार को साथ लेकर महाराष्ट्र में नयी ‘महायुति’ गठबंधन सरकार चलाएंगे। फड़नवीस राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने फडणवीस को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। उनके साथ शिंदे और अजित पवार भी थे।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है। हम तीनों एकजुट होकर काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं और दो उपमुख्यमंत्री (बृहस्पतिवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान) शपथ लेंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने मंत्री शपथ लेंगे।’’ फडणवीस ने कहा कि उन्होंने मंगलवार शाम शिंदे से मुलाकात कर उन्हें सरकार में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

हालांकि, वर्तमान में कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे से जब पूछा गया कि क्या वह सरकार में शामिल होंगे, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जुलाई 2022 से ‘महायुति’ सरकार के मुख्यमंत्री रहे शिवसेना अध्यक्ष शिंदे ने कहा, ‘‘शाम तक इंतजार करें।’’ अजित पवार ने बीच में ही कहा कि वह (उपमुख्यमंत्री के रूप में) शपथ लेने जा रहे हैं, जिस पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

शिंदे ने उसी लहजे में चुटकी लेते हुए कहा , ‘‘उनके पास अनुभव है। वह सुबह के साथ-साथ शाम को भी शपथ ले सकते हैं।’’ शिंदे का इशारा स्पष्ट रूप से अजित पवार द्वारा तड़के शपथ लेने की ओर था, जब 2019 में भाजपा और उनके नेतृत्व वाले राकांपा गुट ने ‘‘अल्पकालिक’’ सरकार बनाई थी। फड़नवीस ने बताया कि शिवसेना और राकांपा के अलावा राष्ट्रीय समाज पक्ष, जनसुराज्य शक्ति पार्टी, युवा स्वाभिमान पक्ष के रवि राणा और दो अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपा है।

शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। अजित पवार ने कहा कि नई सरकार एकजुट होकर काम करेगी, जबकि शिंदे ने कहा कि वह अपने ढाई साल के कार्यकाल से संतुष्ट हैं।

जिसके दौरान कल्याणकारी उपायों और विकास के एजेंडे को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया गया। शिंदे ने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में काम करेंगे। भारी जनादेश के कारण हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है।’’ ‘महायुति’ गठबंधन ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी। भाषा शफीक नरेश नरेश

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है