लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पार्टी हाईकमान की वजह से रुका मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली जाएंगे सीएम फडनवीस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 14, 2019 08:39 IST

सोमवार से राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री ने ही घोषणा की थी कि सत्र शुरू होने से पूर्व विस्तार किया जाएगा. विस्तार को लेकर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को दिल्ली जाएंगे. वे पार्टीध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात करेंगे.भाजपा के निष्ठावान नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को मंत्री बनाने का विरोध कर रहे हैं.

अतुल कुलकर्णी, (मुंबई): राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अनेक चर्चाएं चल रही हैं. इसके बावजूद भाजपा हाईकमान की ओर से अब तक विस्तार अथवा फेरबदल को हरी झंडी नहीं दी गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को दिल्ली जाएंगे. वे पार्टीध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात करेंगे. यदि शाह ने सहमति दर्शाई तो रविवार को विस्तार हो सकता है.

सोमवार से राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री ने ही घोषणा की थी कि सत्र शुरू होने से पूर्व विस्तार किया जाएगा. विस्तार को लेकर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है. चर्चा है कि भाजपा के निष्ठावान नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को मंत्री बनाने का विरोध कर रहे हैं. लेकिन कहा जा है कि विखे पाटिल व मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशिष शेलार का मंत्री बनना तय है. अनिल बोंडे व संजय कुटे में से एक, शिवाजीराव नाईक व अतुल सावे में से एक कुल दो लोगों को मौका मिल सकता है. रामदास आठवले की पार्टी को भी एक मंत्री पद मिल सकता है.

शिवसेना में भी राजनीतिक उठापटक चल रही है. एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद चाहते हैं. आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के बहाने शिंदे ने कुछ विधायकों के साथ मातोश्री पहुंच कर शक्ति प्रदर्शन भी किया. शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाने का रामदास कदम, सुभाष देसाई व दिवाकर रावते विरोध कर रहे हैं. इसलिए शिवसेना की ओर से उपमुख्यमंत्री पद पर दावा किए जाने की संभावना कम ही है. शिवसेना को चाहिए दो मंत्री पद शिवसेना के कोटे का एक मंत्र पद खाली है. वह राकांपा से शिवसेना में आए जयदत्त क्षीरसागर को मिल सकता है. शिवसेना चाहती है कि उसे दो मंत्री पद दिए जाएं.

आदित्य ही करेंगे नेतृत्व

शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने कहा है कि आदित्य ठाकरे राज्य का नेतृत्व करने में समर्थ हैं. हमारा अनुरोध है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ें. मनोहर जोशी ने कहा कि शिवसेना के ज्यादा विधायक चुनकर आए तो ही आदित्य मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. इन दोनों नेताओं के इन बयानों से भाजपा की भौंहें तन गई हैं.

पाटिल बनेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष!

इस बीच, इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि राज्य सरकार के दो नंबर के मंत्री चंद्रकांत पाटिल को वरिष्ठता के और संगठन कुशलता के आधार पर पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर सहमति बन गई है, मगर पाटिल खुद इसके लिए तैयार नहीं हैं. इतने दिनों तक मंत्री रहने के बाद वे संगठन कार्य में लौटना नहीं चाहते. जब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय नहीं हो जाता. तब तक नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन होने की संभावना नहीं है.

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी