रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे और फड़नवीस, किया गया भव्य स्वागत, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 12:05 IST2023-04-09T11:42:57+5:302023-04-09T12:05:37+5:30
मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने कहा, "वह ( एकनाथ शिंदे) अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे।"

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे और फड़नवीस, किया गया भव्य स्वागत, देखें वीडियो
अयोध्याः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यंत्री देवेंद्र फड़नवीस रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचने पर दोनों का भव्य स्वागत किया गया। शिंदे शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था।
अयोध्या के लिए निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। क्या 2024 में श्रीराम का आशीर्वाद मिलेगा? इस सवाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु रामचंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है। वहीं फड़नवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/6ejG08mJaC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2023
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे की आज अयोध्या यात्रा के चलते अयोध्या में सड़कों पर जगह-जगह उनके होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। शिंदे के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी होंगे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आज अयोध्या यात्रा के चलते अयोध्या में सड़कों पर जगह-जगह उनके होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। pic.twitter.com/6m3M2uumFl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2023
शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगरी के लगभग सभी होटल, अतिथि गृह और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं। शिंदे की अयोध्या यात्रा का पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने के लिए शिवसेना ने एक योजना तैयार की है।
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक शिंदे हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। वह राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने कहा, "वह अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे।" शिंदे, मंदिर नगरी में लगभग नौ घंटे बिताएंगे। शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या उनके और उनके समर्थकों के लिए परम आस्था का स्थान है, जहां शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे भगवान राम का भव्य मंदिर देखना चाहते थे।