लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव केसः SC के फैसले पर बोले CM फड़नवीस, पुलिस की कार्रवाई के पीछे नहीं थी कोई साजिश

By भाषा | Updated: September 28, 2018 16:03 IST

सीएम फड़नवीस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राजनीति दलों को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए ‘‘वरना राजनीतिक दलों का पर्दाफाश हो जाएगा।’’ 

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कोरेगांव-भीमा हिंसा प्रकरण के सिलसिले में पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ राज्य पुलिस की जांच में हस्तक्षेप से इनकार करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। फड़नवीस ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के फैसले से यह साबित हो गया कि पांच कार्यकर्ता वरवर राव, अरूण फरेरा, वर्नेन गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा के खिलाफ राज्य पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई साजिश नहीं थी।

ये सभी कार्यकर्ता 29 अगस्त से अपने घरों में नजरबंद हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार और पुणे पुलिस को सही साबित कर दिया। अदालत को जमा कराए ठोस साक्ष्य पर कोई शक नहीं है।’’ 

उन्होंने पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा, ‘‘पुलिस ने देश के खिलाफ षडयंत्र का पर्दाफाश कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सरकार इस मामले में ‘‘उचित मंच’’ पर जाएगी। फड़नवीस ने गिरफ्तारी के बाद संवाददाता सम्मेलन करने के लिए भी राज्य पुलिस का बचाव किया जिसकी काफी आलोचना की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तारी के बाद पुलिस के खिलाफ काफी बातें कही गईं और मीडिया में छद्म तथाकथित नव उदारवादियों ने माहौल बनाया कि बिना सबूत के गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस को कहना पड़ा था कि गिरफ्तारियां प्रेरित नहीं है बल्कि असली और ठोस सबूतों के आधार पर की गईं।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम पुलिस के संवाददाता सम्मेलन के संबंध में फैसले का अध्ययन करेंगे। संवाददाता सम्मेलन महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि असल मुद्दा देश के खिलाफ साजिश का है। अगर संवाददाता सम्मेलन करना गलत था तो हम इसमें सुधार करेंगे।’’ 

फड़नवीस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राजनीति दलों को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए ‘‘वरना राजनीतिक दलों का पर्दाफाश हो जाएगा।’’ 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवदेवेंद्र फडनवीससुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी