लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवा मुहैया कराने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं मुहैया कराई जानी चाहिए ताकि वे राज्य के ब्रांड एम्बेसडर बन जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पर्यटक ब्रांड एम्बेसडर बन जाएं, तो महाराष्ट्र के लिए अलग से ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ ‘अतिथि देवो भव’ हमारी संस्कृति है, इसलिए यदि हम उन्हें सुविधाएं मुहैया कराएं तो , विदेशी पर्यटक भी अन्य लोगों को महाराष्ट्र आने का सुझाव देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग पहले इस तरफ उदासीन था। उन्होंने कहा,‘‘ हमने पर्यटन के महत्व को जाना है और अब हम इस ओर ध्यान दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पर्यटन कई राज्यों और देशों के राजस्व का जरिया है।

राज्य में पर्यटन विभाग का जिम्मा ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल लक्जरी पर्यटन रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ पर एक बैठक करेगा। राज्य के पर्यटन सचिव वल्सा नायर ने इस प्रकार की बैठक करने का अनुरोध किया है। उनका विचार है कि इससे कोंकण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री बालसाहेब थोराट, आदित्य ठाकरे और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल