लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कक्षा 10 बोर्ड के नतीजे 16 जुलाई को घोषित किये जाएंगे

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:00 IST

Open in App

पुणे, 15 जुलाई महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि कक्षा 10 के छात्रों के नतीजे 16 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे घोषित किये जायेंगे।

बताया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी इसलिए छात्रों द्वारा कक्षा नौ की परीक्षा में प्राप्तांक और कक्षा 10 में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे तैयार किये गए हैं।

राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10, 2021 के नतीजे 16 जुलाई को दोपहर एक बजे घोषित करेगा। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह