लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनावः बाबासाहेब आंबेडकर के पोते आनंदराज के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन सेना और एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना में गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 16:23 IST

Maharashtra civic elections: हमें आगामी चुनाव के लिए आनंदराज आंबेडकर और रिपब्लिकन सेना के साथ हाथ मिलाने पर गर्व है। यह साझेदारी साझा मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देहाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।दलितों और आम लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेगी।प्रकाश आंबेडकर के छोटे भाई आनंदराज आंबेडकर ने गठबंधन का स्वागत किया।

मुंबईः महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन सेना के साथ बुधवार को गठबंधन की घोषणा की। इस कदम से मुंबई समेत शहरी केंद्रों में दलित मतों के एकजुट होने की उम्मीद है। शिंदे ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमें आगामी चुनाव के लिए आनंदराज आंबेडकर और रिपब्लिकन सेना के साथ हाथ मिलाने पर गर्व है। यह साझेदारी साझा मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।

हम साथ मिलकर समावेशी विकास और हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।’’ इस गठबंधन से मुंबई और अन्य शहरों में नगर निकायों के साथ-साथ जिला परिषदों के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। यह घटनाक्रम उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के फिर से साथ आने और मराठी वोटों की संभावित लामबंदी के बीच हुआ है।

वंचित बहुजन आघाडी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के छोटे भाई आनंदराज आंबेडकर ने गठबंधन का स्वागत किया। उन्होंने कहा,‘‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारा मानना है कि यह साझेदारी एक ऐसा नया राजनीतिक विकल्प तैयार करेगी जो दलितों और आम लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेगी।’’

आनंदराज आंबेडकर ने दशकों पहले चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने अमरावती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। रिपब्लिकन सेना का प्रभाव मुख्यतः महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी