BMC Election Result Seats: बीएमसी में 227 सीट, महायुती गठबंधन 69 और उद्धव-राज ठाकरे 27 सीट पर आगे, जानिए रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 11:50 IST2026-01-16T11:14:57+5:302026-01-16T11:50:15+5:30

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live:

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live BMC 227 seats, Mahayuti alliance leading 69 and Uddhav Thackeray-Raj Thackeray 27 seats, know trends | BMC Election Result Seats: बीएमसी में 227 सीट, महायुती गठबंधन 69 और उद्धव-राज ठाकरे 27 सीट पर आगे, जानिए रुझान

Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live

HighlightsMaharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live:Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live:Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live:

मुंबईः बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नगर निगम चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है और परिणाम आज 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। देश के सबसे धनी नगर निकाय में 227 सीटों के लिए कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, मुंबई में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है, जबकि ठाणे में शिवसेना की स्थिति मजबूत है। बीएमसी में महायुती गठबंधन 69 सीट और उद्धव-राज ठाकरे 27 सीट पर आगे हैं। कांग्रेस 04 सीट पर आगे हैं। 

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गयी। इसमें बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारत के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण के वास्ते फिर एक हुए ठाकरे बंधुओं के साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

इन नगर निकायों के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, जिनमें मुंबई की 227 सीटें शामिल हैं। इन 29 नगर निकायों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 3.48 करोड़ पात्र मतदाता हैं।

मतदान समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि 29 नगर निकायों में लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बृहन्मुंबई महानगपालिका चुनावों में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 में हुए पिछले चुनावों में 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

Web Title: Maharashtra Civic Body Election Results LIVE BMC VIP Seats Live BMC 227 seats, Mahayuti alliance leading 69 and Uddhav Thackeray-Raj Thackeray 27 seats, know trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे