महाराष्ट्र: सिडको को 2050 तक 1275 एमएलडी पानी की आपूर्ति करनी होगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:33 IST2021-07-31T19:33:41+5:302021-07-31T19:33:41+5:30

Maharashtra: CIDCO to supply 1275 MLD water by 2050 | महाराष्ट्र: सिडको को 2050 तक 1275 एमएलडी पानी की आपूर्ति करनी होगी

महाराष्ट्र: सिडको को 2050 तक 1275 एमएलडी पानी की आपूर्ति करनी होगी

ठाणे, 31 जुलाई नगर नियोजन एजेंसी नगर व औद्योगिक विकास निगम (सिडको) को अपने अधिकार क्षेत्र में 2050 तक प्रति दिन 127.5 करोड़ लीटर (एमएलडी) पानी की आपूर्ति करनी होगी और इस मांग को पूरा करने के लिये काम शुरू किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिडको अपने प्रशासनिक क्षेत्र में आने वालों गांवों और इलाकों के अलावा नवी मुंबई के उन इलाकों में भी जलापूर्ति करता है, जहां स्थानीय निकाय की तरफ से पानी की आपूर्ति नहीं है। इसके अलावा सिडको द्वारा पनवेल नगर निगम की सीमा में भी जलापूर्ति की जाती है।

सिडको के प्रबंध निदेशक संजय मुखर्जी ने कहा कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिये जलाशयों के अधिकतम उपयोग के साथ ही नए जलाशय बनाने की योजनाओं को भी अंतिम रूप दिया गया है। सिडको के द्वारा आपूर्ति किये जाने वाले पानी की मांग 2050 तक 127.5 करोड़ लीटर प्रतिदिन पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: CIDCO to supply 1275 MLD water by 2050

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे