लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीआईडी ने वसूली मामले की जांच के सिलसिले में परमबीर सिंह को उसके सामने पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के दो मामलों के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए अगले सप्ताह उसके सामने पेश होने को कहा है। इन दोनों मामलों की महाराष्ट्र सीआईडी जांच कर रही है। अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीआईडी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है। अधिकारी ने बताया कि बहुत संभव है कि सिंह सीआईडी के समक्ष उसके नवी मुंबई के बेलापुर कार्यालय में उपस्थित हों।

एजेंसी दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने और ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में सिंह के खिलाफ वसूली के दर्ज दो मामलों की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सीआईडी इस मामले में सिंह की भूमिका को जानना चाहती है। इसलिए उनसे पेश होने को कहा गया है। उनसे पूछने के लिए प्रश्नावली भी तैयार की गई है।’’

गौरतलब है कि इससे पहले सीआईडी ने मरीन ड्राइव थाने में दर्ज मामले में निरीक्षक नंद कुमार गोपाले और आशा कोर्के को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार को मुंबई आए सिंह मुंबई अपराध शाखा के समक्ष उपस्थित हुए जबकि अगले दिन उनसे ठाणे नगर पुलिस ने पूछताछ की। सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में वसूली के पांच मामले दर्ज हैं। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तारी से अस्थायी संरक्षण दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल