Maharashtra Chunav 2024: 1975 आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन?, ठाणे में कांग्रेस पर बरसे नितिन गडकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 11:21 IST2024-11-18T11:19:33+5:302024-11-18T11:21:07+5:30

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी चुनावी रैलियों में आरोप लगाया है कि भाजपा संविधान को नष्ट करने के लिए काम कर रही है।

Maharashtra Chunav 2024 thane polls minister nitin gadkari says Constitution amended during 1975 emergency lashed out Congress | Maharashtra Chunav 2024: 1975 आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन?, ठाणे में कांग्रेस पर बरसे नितिन गडकरी

file photo

Highlightsशहरीकरण के मद्देनजर टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।कोई भी संविधान की प्रमुख विशेषताओं को नहीं बदल सकता। जनता पार्टी सरकार ने इन्हें उलट दिया था।

Maharashtra Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यह कांग्रेस ही है जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया, लेकिन अब वह बेबुनियाद दावे कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने की योजना बना रही है। गडकरी ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ठाणे शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संविधान की मुख्य विशेषताओं में बदलाव नहीं कर सकता। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने देश में तेजी से क्षेत्रों के शहरीकरण के मद्देनजर टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी चुनावी रैलियों में आरोप लगाया है कि भाजपा संविधान को नष्ट करने के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘कोई भी संविधान की प्रमुख विशेषताओं को नहीं बदल सकता। वास्तव में, यह कांग्रेस ही थी जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया था। बाद में जनता पार्टी सरकार ने इन्हें उलट दिया था।’’

मंत्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते समय जाति-आधारित राजनीति की अपेक्षा विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान ऐसे प्रगतिशील दृष्टिकोण पर होना चाहिए जो आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करे।’’

Web Title: Maharashtra Chunav 2024 thane polls minister nitin gadkari says Constitution amended during 1975 emergency lashed out Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे