लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: अजित पवार के साथ मेल-मिलाप अब नहीं?, सुप्रिया सुले ने कहा- एमवीए सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद की आकांक्षी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2024 20:02 IST

Maharashtra Chunav 2024: एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के लोकसभा चुनावों में सोच समझकर मतदान किया।अब मतदाताओं के मन में स्पष्टता है।महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।

Maharashtra Chunav 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) (राकांपा-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ राजनीतिक मेल-मिलाप तब तक संभव नहीं है, जब तक वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधंन में हैं। सुले ने यह भी कहा कि अगर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री पद की आकांक्षी नहीं होंगी। चार बार की लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में सोच समझकर मतदान किया और अब मतदाताओं के मन में स्पष्टता है।

उन्हें लगता है कि 20 नवंबर को होने जा रहे विधानसभाचुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस शामिल हैं। सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है कि पवार परिवार अजित पवार के साथ राजनीतिक रूप से पुनः एकजुट हो सकता है या नहीं।

जब तक वह (अजित पवार) भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, यह आसान नहीं होगा। हमारी विचारधाराएं अब भी राजनीतिक रूप से एक चुनौती बनी हुई हैं।’’ एमवीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरे होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं और राकांपा (एसपी) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

इस बारे में हम स्पष्ट हैं और हमारे सहयोगी जो भी फैसला करेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र में राजनीतिक बिखराव को दूर करेंगे, सुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भ्रम को दूर कर दिया है। सुले ने इस बात से इनकार किया कि केवल 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोई रणनीति थी।

उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा (एसपी) रणनीति बनाने वाली नहीं, बल्कि सेवा करने वाली पार्टी है। हम रणनीति नहीं बनाते... हम राष्ट्र की सेवा और अच्छे नीतिगत काम करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राकांपा (एसपी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 विधानसभा सीट में से (एमवीए सहयोगियों की सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार) 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसे अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। सुले ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में देरी में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक जीवंत लोकतंत्र में गठबंधन की बातचीत में समय लगता है, हमें सहयोगियों के प्रति सम्मान रखना चाहिए। हमने सुनिश्चित किया कि हम किसी पर दबाव नहीं डालें।’’ सुले ने कहा कि वह पवार के पारिवारिक गढ़ बारामती विधानसभा सीट पर मुकाबले को वैचारिक लड़ाई से अधिक कुछ नहीं मानतीं। यहां अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कांग्रेस के साथ हैं और वे भाजपा के साथ। हम भाजपा से लड़ रहे हैं, इसलिए हम उनके सहयोगियों से भी लड़ रहे हैं।’’ इस साल चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीतने को लेकर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सुले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बारामती में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष होंगे । उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन लोगों को धमका रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग बहादुर हैं और मैं उनके साथ खड़ी रहूंगी।’’ सुप्रिया सुले ने अजित पवार के बारामती के मतदाताओं से वोट मांगने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मेरी राजनीति देश की सेवा करने और अच्छे एवं गंभीर नीतिगत कार्य करने के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं वोट मांगूंगी, तो यह मेरी खुशी के लिए नहीं होगा, यह लोगों की खुशी के लिए होगा। मैं चाहती हूं कि मेरा हर साझेदार खुश रहे। अगर वे खुश हैं, तो मैं भी खुश रहूंगी।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Supriya Suleअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ