भाजपा के मजबूत सिपाही और आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं, पीएम बोले-पूरी ताकत झोंक दें और बूथ स्तर पर भाजपा को जिताएं, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2024 14:44 IST2024-11-16T14:42:02+5:302024-11-16T14:44:15+5:30
Maharashtra Chunav 2024: हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।

file photo
Maharashtra Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से बात की। महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है। वो भी चाहते हैं कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे। महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।
#MeraBoothSabseMazboot कार्यक्रम के अंतर्गत NaMo App के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का सीधा संवाद... https://t.co/yJdDYvU5bK
— BJP (@BJP4India) November 16, 2024
महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है।
वो भी चाहते हैं कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे।
- पीएम… pic.twitter.com/M2vzu057JM— BJP (@BJP4India) November 16, 2024
हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में SC-ST-OBC समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी। लेकिन जब से SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई।
महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है।
— BJP (@BJP4India) November 16, 2024
यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।
- पीएम @narendramodi#MeraBoothSabseMazbootpic.twitter.com/bSnypxdMiB
आप सभी कार्यकर्ता भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं। लोग आपसे अपनी आशाएं, आकांक्षाएं बता कर आश्वस्त होते हैं। उन्हें लगता है कि आपसे बता दिया तो मोदी को बता दिया।
मेरा भी प्रयास रहता है कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचती रहे।
-… pic.twitter.com/ZSkpMAvU54— BJP (@BJP4India) November 16, 2024
इसलिए कांग्रेस अब SC-ST-OBC समाज को इतना तोड़ देना चाहती है कि कांग्रेस के खिलाफ कोई ताकत ही न बचे। आप सभी कार्यकर्ता भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं। लोग आपसे अपनी आशाएं, आकांक्षाएं बता कर आश्वस्त होते हैं। आपसे बता दिया तो मोदी को बता दिया। मेरा भी प्रयास रहता है कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचती रहे।
हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
— BJP (@BJP4India) November 16, 2024
कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में SC-ST-OBC समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी।
लेकिन जब से SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से… pic.twitter.com/egGE6jnFmS
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को कहा। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों की बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के वीडियो प्रसारित करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पार्टी के संदेश का प्रचार करने के लिए चिकित्सक जैसे पेशेवर लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ के बारे में मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए।
मोदी ने कहा, ‘‘मैं जहां भी गया, मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग सीधे मोदी के प्रतिनिधि हैं। जनता आपको अपनी उम्मीदें और आकांक्षाएं बताकर आश्वस्त महसूस करती है। उन्हें लगता है कि अगर कोई बात आपको बता दी तो मोदी को बता दी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचे। हमारी सरकार का दृष्टिकोण है कि हम सब मिलकर इतना विकास करें कि सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना इतिहास जानती है।
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को पता नहीं था, तब तक कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती रही।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन जब से ये समुदाय एकजुट हुए हैं, कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। इसलिए, कांग्रेस अब एससी, एसटी और ओबीसी को इस हद तक तोड़ना चाहती है कि कांग्रेस का मुकाबला करने की कोई ताकत ही न बचे।’’
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार और महा विकास आघाडी की पूर्ववर्ती सरकार के बीच यही अंतर है और लोग इस अंतर को महसूस कर रहे हैं।’’ मोदी ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को विजयी बनाने के लिए हर घर तक संदेश पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं कि भाजपा नीत महायुति सरकार अगले पांच साल तक बनी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार से बेहद खुश हैं। मैं जहां भी गया हूं, मैंने यह प्यार देखा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा नीत महायुति सरकार मराठी गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।