लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट और हमारे लिए लिए नेशन फर्स्ट?, सीएम डॉ मोहन यादव बोले-कमल के साथ झूमेगा पूरा महाराष्ट्र 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 20:30 IST

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे अपने कई मित्र गलती से कांग्रेस में चले गए।आज वो सर फोड़ रहे हैं कि गलती से हम कहाँ फँस गए।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को मुंबई की सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में महायुति प्रत्याशी कैप्टन तमिल सेल्वन के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव की जनसभा में जनता-जनार्दन ने अविस्मरणीय प्रेम का प्रदर्शन कियाा। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होनें कहा कि मेरे अपने कई मित्र गलती से कांग्रेस में चले गए।

अब आज वो सर फोड़ रहे हैं कि गलती से हम कहाँ फँस गए। भगवान श्रीराम के मामले में भी कांग्रेस की सारे पोल खुली हुई है। सनातन का विरोध कांग्रस के चरित्र में रहा है,।  इनके लिए हम एक ही नारा लगाते हैं जो राम के नहीं वो काम के नहीं। विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए डॉ. यादव बोले राहुल महाराष्ट्र में घूम रहे हैं जो आज तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने  तक नहीं गए। प्रभु श्रीराम से इतनी घृणा क्यों है कांग्रेस को इसका जवाब तो देना पड़ेगा। वोट के चक्कर में जो हमारे देवताओं के नहीं हुए, वो  किसी  के नहीं हो सकते।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुंबई की कलिना, धारावी, साईन कोलीवाडा एवं घाटकोपर विधानसभाओं में जनसभा, रोड शो, स्थानीय कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। हम मुंबईै में हुए आतंकवादी हमले को भूले नहीं हैं।

यहां ताज होटल में गोलियां चल रही थी, आतंकवादी हमले कर रहे थे और पाकिस्तान में दिवाली मनाई जा रही थी। हमारी सरकार चुपचाप बैठी थी। लेकिन आज अगर पाकिस्तान में दम है, तो मुंबई जैसा हमला करके बताए, भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारेगा। यह है आज का नया और सशक्त भारत। इस चुनाव में हमें दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक डबल इंजन की सरकार बनाना है। 

मोदी जी कहते नहीं, करके दिखाते हैं 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक आज भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। पूरी दुनिया के सामने आज भारत एक आदर्श देश बनकर खड़ा है। इसकी वजह यह है कि हमारे नेता मोदी जी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ का नारा दिया। लेकिन ये सिर्फ नारा नहीं है, मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने इसे जमीन पर उतारा है।

हमारे लिए नेशन फर्स्ट, उनके लिए फैमिली फर्स्ट 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता, किसी भी पद तक पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस में एक परिवार के लोग ही बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं। इसकी वजह यह है कि हमारे लिए नेशन फर्स्ट है, उनके लिए फेमिली फर्स्ट है। मेरे परिवार का कोई व्यक्ति सांसद-विधायक, मंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी के परिवार का कोई व्यक्ति किसी पद पर नहीं है। लेकिन कांग्रेस में बड़े पदों पर एक परिवार का ही कब्जा है।

हम बहनों को पैसे देते हैं तो कांग्रेसी छाती पीटते हैं 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहना योजना हमारे सनातन धर्म की उस भावना की प्रतीक है, जिसमें हम मातृशक्ति को सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन हम अपने देश को अपनी माता मानते हैं और भारतमाता की जय बोलते हैं। नवग्रहों में सिर्फ पृथ्वी को ही धरती माता कहा जाता है।

हमारे भगवानों के नामों में भी चाहे राधे कृष्ण कहें या सीताराम, सभी में पहले माता का नाम आता है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम मातृशक्ति का सम्मान करते हैं, बहनों के खातों में जब पैसे डालते हैं, तो कांग्रेस के लोग छाती पीटते हैं। वो कहते हैं अरे क्यों दे रहे हो, क्यों पैसे बर्बाद कर रहे हो। लेकिन माता-बहनों को दिया हुआ कोई भी पैसा बेकार नहीं जाता। एक-एक पैसे का सदुपयोग होगा। लेकिन वही पैसा अगर उन हाथों में जाएगा जो हमेशा जनता पर डाका डालते रहे हैं, जनता को लूटते रहे हैं, तो जरूर बर्बाद होगा। 

जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं 

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम दिल खोलकर जय श्रीराम का नारा लगाते हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग उस नारे को सुनकर कुड़कुड़ाने लगते हैं। इस चुनाव में एक तरफ जय श्रीराम बोलने वाले हैं, तो दूसरी तरफ राम के नाम से कुड़कुड़ाने वाले हैं। फैसला आपको करना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई, तो पूरे देश में आनंद छा गया था।

लेकिन कांग्रेस के लोग घरों में छिप गए थे। कांग्रेस के लोग प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में तो गए नहीं, आज तक किसी ने मंदिर के दर्शन भी नहीं किए। कांग्रेस और उसके दलों के लोग भगवान राम के दर्शन करने को तैयार ही नहीं हैं। इनको डर है कि अगर जय श्रीराम का नारा लगाएंगे, मथुरा में कृष्ण कन्हैया के मंदिर की बात करेंगे, तो हमारे वोट कट जाएंगे।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने सारे त्यौहार सरकार के द्वारा मनाना शुरू किया है। पहले रामनवमीं मनाई, अभी हाल ही में गोवर्धन पूजा की। लेकिन इससे कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ होने लगी। हमने गीता जयंती मनाने की बात कही, तो ये पूछते हैं क्यों मना रहे हो? आप बताइये जो गीता जी सारी दुनिया को रास्ता दिखा रही हैं, क्या उनकी जयंती नहीं मनानी चाहिए? लेकिन कांग्रेस के लोगों को हमारे धर्म, हमारे देवी-देवताओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है। आपको इस चुनाव में कांग्रेसियों और उनके साथियों को यह बता देना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। 

कमल के साथ झूमेगा पूरा महाराष्ट्र 

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने बीते ढाई साल में अपनी पहचान बनाई है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश से लेकर गुजरात तक और राजस्थान से लेकर उड़ीसा तक कमल के साथ झूम रहा है।

ऐसे में महाराष्ट्र कैसे पीछे रहेगा? आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र में कमल खिलेगा और पूरा महाराष्ट्र भी कमल के साथ झूमेगा। कमल का फूल देवी महालक्ष्मी का प्रतीक है, इसलिए जहां कमल खिलेगा वहां तो दीपावली मनेगी ही। आप महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बनाइये, फिर मैं बाबा महाकाल की धरती पर आपका स्वागत करूंगा। महायुति की प्रचंड विजय का जश्न वहां भी मनेगा और यहां भी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024मोहन यादवBJPमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं