लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: कांग्रेस ने सभी बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2024 16:47 IST

चेन्नीथला के मुताबिक, जिला इकाइयों से कहा गया है कि उन सभी बागियों की सूची तैयार की जाए जो 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भी मैदान में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी चेन्नीथला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगाउन्होंने कहा, एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं सभी उम्मीदवारों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है

मुंबई:कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी के सभी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। चेन्नीथला के मुताबिक, जिला इकाइयों से कहा गया है कि उन सभी बागियों की सूची तैयार की जाए जो 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भी मैदान में हैं। 

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी चेन्नीथला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा। एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं सभी उम्मीदवारों को (पार्टी से) निलंबित कर दिया गया है।” विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। चेन्नीथला ने कहा कि एमवीए का चुनाव घोषणा पत्र 10 नवंबर को जारी किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ-साथ कर्नाटक एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री एमवीए के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। खरगे 13 नवंबर से पांच दिन तक महाराष्ट्र में रहेंगे। वहीं, राहुल गांधी 12,14 और 16 नवंबर को प्रचार करेंगे तथा उनकी बहन वाद्रा 13,16 और 17 नवंबर को एमवीए के लिए वोट मांगेगी। 

इनपुट एजेंसी 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी