लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लत होने को लेकर आगाह किया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 01:00 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस की ‘‘चिंताजनक स्थिति’’ कायम रही तो जल्द ही राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लत पैदा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के मामलों की रोकथाम के लिए एक या दो दिनों में सख्त पाबंदी लगायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मौजूदा स्थिति बनी रही तो मैं लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं सकता।’’

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले सामने आये जो कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से राज्य में संक्रमण के एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में 2.2 लाख पृथक-वास बिस्तर हैं जिनमें से 62 फीसदी भरे हुए हैं । 20,519 आईसीयू बिस्तरों में से 48 फीसदी पर मरीज भर्ती हैं जबकि ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले 62,000 बिस्तरों में से 25 फीसदी पर मरीज हैं। इसी तरह 9,347 वेंटिलेटर में से 25 फीसदी पर मरीज हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बिस्तरों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले बिस्तरों की संख्या में इजाफा करेंगे लेकिन स्वास्थ्य पेशेवरों को लेकर क्या करेंगे? हम और अधिक स्वास्थ्यकर्मी कहां से लाएंगे? पिछले एक साल में अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 की चपेट में आए हैं।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘अब तक कोविड-19 टीके की 65 लाख खुराकें दी गयी हैं। बृहस्पतिवार को तीन लाख खुराकें दी गयी थी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग टीकाकरण के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं क्योंकि वे मास्क नहीं पहन रहे।

ठाकरे ने कहा कि लोगों को कोविड-19 के संबंध में नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार गरीबों की आजीविका और अर्थव्यवस्था की रक्षा करना चाहती है, लेकिन हम लोगों का जीवन भी बचाना चाहते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे महामारी की परिस्थिति का राजनीतिकरण नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा