महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:34 IST2021-12-09T19:34:05+5:302021-12-09T19:34:05+5:30

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray wishes Sonia Gandhi on her birthday | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी

मुंबई, नौ दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनायें दी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी गांधी को जन्मदिवस की बधाई दी। सोनिया गांधी आज 75 वर्ष की हो गईं।

ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, “श्रीमती सोनिया गाँधी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

ठाकरे के बेटे आदित्य, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्री अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट और अन्य ने ट्वीट कर गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray wishes Sonia Gandhi on her birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे