लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर माता-पिता को किया सतर्क

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, 23 मई देश में कोविड-19 महामारी की मौजूदा भयावह लहर और विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की चेतावनी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि बच्चों में कोई भी लक्षण आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब 6300 बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि रोग का तत्काल पता लगाना ही मौजूदा समय की मांग है।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों में किसी भी प्रकार के लक्षण को लेकर लापरवाही न बरतें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।’’

मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में बच्चों में कोविड-19 को लेकर बनाए गए कार्य दल के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बच्चों में कोविड-19 के इलाज के लिए दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गयी।

ठाकरे ने महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में चिकित्सा बिरादरी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टरों को बच्चों के माता-पिता से बात कर उनके भीतर मौजूद डर को निकाल विश्वास पैदा करना चाहिए।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ बच्चों के इलाज को लेकर हमें अपने डॉक्टरों पर पूरा विश्वास है। डॉक्टरों को बच्चों के माता-पिता को उचित सलाह देनी चाहिए। कोविड-19 महामारी का खतरा अभी भी काफी बड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो