लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चक्रवात पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं : फडणवीस

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे चक्रवात ताउते पर ''राजनीतिक बयान'' दे रहे हैं और उन्हें सुझाव दिया कि यह ''राजनीति करने का समय'' नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री चक्रवात प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे ।

सिंधुदुर्ग में संवाददाताओं के साथ बातचीत में विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ठाकरे सरकार राहत पर खोखले वादे कर रही है क्योंकि पिछले साल निसर्ग चक्रवात से प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''कोंकण के चक्रवात प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार राजनीतिक बयान दिया है उससे मैं आश्चर्यचकित हूं । उनका दौरा केवल तीन घंटे का था और यह राजनीति में शामिल रहने का वक्त नहीं है। पिछले साल निसर्ग चक्रवात से प्रभावित लोगों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिला है । यह सरकार ठोस कदम उठाने के बदले खोखले वादे कर रही है ।

फडणवीस ने प्रदेश के सिंधुदुर्ग जिले के देवगाड में एनडीआरएफ की तैनाती नहीं करने के​ लिये राज्य सरकार की​ खिंचाई की । उन्होंने कहा कि अगर संगठित तरीके से और समय पर विशेषज्ञ एजेंसियां काम करती तो जान और माल की हानि को रोका जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे