लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बाल ठाकरे स्मारक की आधारशिला रखी, भाजपा और मनसे को नहीं मिला निमंत्रण

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मध्य मुंबई के दादर में शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक की आधारशिला रखी। भाजपा और मनसे ने विपक्षी पार्टी के नेताओं को इस मौके पर आमंत्रित नही करने पर सत्तारूढ़ पार्टी की निंदा की।

यह कार्यक्रम शिवाजी पार्क के निकट स्थित पूर्व आधिकारिक मेयर बंगले में आयोजित किया गया। यहां 400 करोड़ रुपये की लागत से यह स्मारक बनना प्रस्तावित है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता अजित पवार, राजस्व मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट समेत अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद थे। इस परियोजना को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में मंजूरी मिली थी। फडणवीस अभी राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

हालांकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने न तो फडणवीस और न ही उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को आमंत्रित किया।

भाजपा और मनसे ने इसके लिए शिवसेना नीत सरकार की निंदा की। विधान परिषद में विपक्ष के नेता व भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने कहा, ‘‘ जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने स्मारक को केंद्र की तरफ से मंजूरी दिलाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। पुराना मेयर बंगला विरासत स्थल है, फिर भी उन्होंने सभी तरह की मंजूरी हासिल करने में मदद की। इसलिए फडणवीस को इस आयोजन के लिए निमंत्रण नहीं देना, शिव सेना का तुच्छ व्यवहार दिखाता है।’’

मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, ‘‘ अगर कई मंत्री और उनके कर्मचारी पुराने मेयर बंगले में शामिल हो सकते हैं तो राज ठाकरे को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया? राज ठाकरे ने शिव सेना के लिए कई वर्षों तक काम किया। उन्होंने पार्टी में योगदान दिया था लेकिन जानबूझकर उन्हें नहीं बुलाना स्वस्थ राजनीति का परिचायक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर