महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्रकार दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:54 IST2021-01-06T16:54:06+5:302021-01-06T16:54:06+5:30

Maharashtra Chief Minister congratulates media persons on Journalist Day | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्रकार दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्रकार दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मराठी पत्रकारिता के जनक बालशास्त्री जाम्भेकर की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘‘पत्रकार दिवस’’ पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी।

ठाकरे ने अपने संदेश में कहा कि मराठी पत्रकारिता ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी और लोकतंत्र को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने आम आदमी के साथ-साथ महाराष्ट्र आंदोलन को भी आवाज दी है।

छह जनवरी, 1812 को जन्मे जाम्भेकर ने 1832 में मराठी के पहले अखबार ‘‘दर्पण’’ की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Chief Minister congratulates media persons on Journalist Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे